पन्ना टाइगर रिजर्व / गेट खुलते ही मिली खुश करने वाली खबर, दो बाघिनों के साथ दिखे दो शावक

दोनों शावकों के साथ पन्ना टाईगर रिजर्व में 37 वयस्क बाघ-बाघिनों सहित टाइगरों की संख्या लगभग 54 हो गई है


प्रबंधन का दावा कुछ और शावक भी हो सकते हैं, दिखे दो शावकों को मिलाकर यह संख्या पन्ना टाईगर रिजर्व के इतिहास में बाघों की सर्वाधिक संख्या है





पन्ना। बारिश की वजह से पर्यटकों की चार महीने से ज्यादा समय से बंद पन्ना टाइगर रिजर्व बुधवार से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया। जैसे ही पर्यटकों ने यहा प्रवेश किया उन्हें खुश करने वाली खबर मिली। यहां बारिश के सीजन में दो बाघिनों ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावक पूरी तरह स्वस्थय हैं। और बाघिन के साथ जंगल की सैर करते हुए शिकार करना सीख रहे हैं। 




 




पन्ना जिले में बारिश के चलते टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से प्रारंभ नहीं किया गया था वर्षा बंद होने के बाद 16 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट खोले गए गए है। टाइगर रिजर्व द्वारा इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी इसी बीच पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के कुन्वा और अधिक बढ़ जाने की जानकारी सामने आई है। 


टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर के.एस. भदौरिया ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन टी- 142 को एक शावक के साथ देखा गया है। इसी प्रकार बाघिन टी-151 को भी एक शावक के साथ देखा है।  अभी दोनों बाघिन को एक-एक शावकों के साथ देखा गया है संभव है कि उन्होंने कुछ और भी शावक जन्मे हो, जिन्हें अभी तक देखा नहीं गया है। दोनों शावकों के साथ पन्ना टाईगर रिजर्व में 37 वयस्क बाघ-बाघिनों सहित टाइगरों की संख्या लगभग 54 हो गई है। यह संख्या पन्ना टाईगर रिजर्व के इतिहास में बाघों की सर्वाधिक संख्या है।